google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सांडेराव पशु मेले की तैयारियों का जिला कलेक्टर ने लिया जायजा, 13 से 17 फरवरी तक होगा भव्य आयोजन

पाली : जिले के सांडेराव में आगामी 13 से 17 फरवरी तक आयोजित होने वाले पशु मेले की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री ने बुधवार को मेला स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला कलेक्टर मंत्री ने पशु मेले के सफल आयोजन के लिए पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, आवागमन, पशुओं के ठहराव एवं सुविधाओं की संख्या सहित सभी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि पशु मेला केवल व्यापार का माध्यम नहीं, बल्कि पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, इसलिए मेले में आने वाले पशुपालकों और आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024-25 की अनुपालना में जिले में लंबे अंतराल के बाद पशुपालन विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पशु मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के पशुपालकों में उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. मनोज पंवार ने मेले की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण एवं बैठक के दौरान उपखंड अधिकारी सुमेरपुर कालूराम कुम्हार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button