google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सुमेरपुर में आयुर्वेद ने रचा सेवा का कीर्तिमान, 10 दिवसीय निःशुल्क क्षारसूत्र शल्य शिविर में 5 हजार से अधिक रोगियों को मिला लाभ

पाली : राजस्थान सरकार के आयुर्वेद विभाग एवं आयुष मिशन के संयुक्त तत्वावधान में सुमेरपुर में आयोजित दस दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का भव्य समापन समारोह आयोजित हुआ। शिविर के दौरान आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं ने जनसेवा का नया उदाहरण प्रस्तुत किया।

समापन अवसर पर जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, पंचकर्म एवं अंतरंग विभाग में कार्यरत चिकित्सकों से संवाद कर उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा भर्ती रोगियों से कुशलक्षेम पूछकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने आयुर्वेद चिकित्सकों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि युवा चिकित्सक आयुर्वेद के क्षेत्र में नवाचार के साथ उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जिससे आमजन को प्रभावी एवं सुरक्षित उपचार मिल रहा है।

इस अवसर पर 0 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु स्वर्णप्राशन ड्रॉप पिलाई गई, जिससे कुल 277 बच्चों को लाभ मिला।
उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ. बजरंगलाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में दस दिनों के दौरान कुल 5154 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा 25,770 दिवसों की निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया।

शिविर के अंतर्गत अर्श, भगंदर एवं परिकर्तिका रोग से पीड़ित 128 रोगियों को भर्ती कर निःशुल्क ऑपरेशन किए गए। पंचकर्म चिकित्सा के अंतर्गत कटिबस्ति, स्नेहन, स्वेदन एवं शिरोधारा के माध्यम से 1565 रोगियों का उपचार किया गया। वहीं योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से 548 रोगियों को लाभान्वित किया गया।

समापन समारोह में शिविर के सहयोगकर्ता आस्था वैदिक संस्था के संस्थापक नरेन्द्र आस्था, ओमाशंकर मूंदड़ा, मांगीलाल परिहार, के.सी. जैन (लंदन) एवं कमलेश आस्था का सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया। साथ ही उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार एवं नगरपालिका अधिशासी अधिकारी नरपत सिंह का भी अतिथि रूप में सम्मान किया गया।

शिविर प्रभारी डॉ. रावेश गर्ग ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, कंपाउंडरों एवं परिचारकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीम के समर्पित प्रयासों से शिविर को अभूतपूर्व सफलता मिली। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रधान चिकित्साधिकारी डॉ. शिव शर्मा ने किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button