स्वास्थ्य भवन में शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता को नमन, दो मिनट के मौन के साथ महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

पाली : पाली के स्वास्थ्य भवन में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि (शहीद दिवस) श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य भवन में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और त्याग के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर राष्ट्रपिता को नमन किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. वेदांत गर्ग, आरसीएचओ डॉ. विजेंद्र पाल सिंह चुंडावत, संस्थापन अधिकारी गणेशराम, प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद खान, अनिल कुमार गौड़ सहित स्वास्थ्य भवन के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



