google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सुमेरपुर की बेटियों ने रचा सफलता का इतिहास: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के आतिथ्य में राजकीय बालिका विद्यालय का भव्य वार्षिकोत्सव, 10 मेधावी छात्राएं सम्मानित

पाली : राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुमेरपुर में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह–2026 का भव्य आयोजन पशुपालन विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। समारोह में शिक्षा, प्रतिभा और सहयोग के संगम ने विद्यालय परिसर को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10 की छात्रा प्रिया सोहन सिंह को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान स्वरूप 1100 रुपए नकद एवं मेडल प्रदान किया गया। वहीं कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 9 मेधावी छात्राओं को बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी 10 छात्राओं को विद्यालय की प्रधानाचार्य डिंपल चौधरी की ओर से 1100 एवं 500 रुपए नकद देकर प्रोत्साहित किया गया।

कैबिनेट मंत्री कुमावत ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सहयोग देने वाले 16 भामाशाहों को स्मृति चिन्ह, साफा एवं फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने भामाशाहों के योगदान को विद्यालय की प्रगति की मजबूत नींव बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

समारोह में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली, कक्षावार प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कुल 110 छात्राओं, सर्वश्रेष्ठ अनुशासित छात्रा, श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों तथा स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वालों को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियां और अनुशासन व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भामाशाहों को बधाई देते हुए कहा कि उनके सहयोग से विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और समाज के अन्य लोगों को भी शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में तहसीलदार हिमांशु कच्छावा, बीसीएमओ गोविंद सिंह चुंडावत, पूनम सिंह, प्रधानाचार्य डिंपल चौधरी, डिंपल भाटी, नगरपालिका के निवर्तमान उपाध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा सहित शिक्षकगण, अभिभावक, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button