google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

यह बजट आम आदमी नहीं, चुनिंदा लोगों के फायदे का दस्तावेज – आमीन अली रंगरेज

पाली : केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। जिला कांग्रेस कमेटी पाली के महासचिव एवं पूर्व पार्षद आमीन अली रंगरेज ने बजट को आम जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह नाकाम बताते हुए कहा कि यह बजट एक बार फिर आम आदमी को निराश करने वाला साबित हुआ है।

आमीन अली रंगरेज ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी सरकार ने राहत के नाम पर केवल बातें कीं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर आम जनता को कोई ठोस लाभ नहीं मिला। किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए बैठे थे, वहीं मध्यम वर्ग इनकम टैक्स में राहत की आस कर रहा था, लेकिन बजट में इन वर्गों के लिए कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने पिछड़ों और वंचितों को आगे बढ़ाने की बात तो की, लेकिन बजट में ऐसा कोई ठोस प्रावधान नहीं है जिससे किसान, युवा, गरीब और अल्पसंख्यक वर्ग को वास्तविक लाभ मिल सके। रंगरेज ने आरोप लगाया कि बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स के नाम पर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाना और शब्दों के जाल में बजट को आकर्षक दिखाना ही सरकार की प्राथमिकता रही है।

उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और ग़रीबी से जूझ रही जनता को इस बजट से केवल निराशा हाथ लगी है।
“यह बजट आम आदमी का नहीं, बल्कि कुछ चुनिंदा लोगों के हितों का बजट है,”—कहते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े किए।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button