
पाली : नेशनल डांस स्पोर्ट्स फेडरेशन के तत्वाधान में पुडुचेरी (पोंडिचेरी) में 28 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित 11वीं नेशनल स्पोर्ट्स डांस चैंपियनशिप में राजस्थान स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। राजस्थान ने पहली बार इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेते हुए कुल 13 पदक (5 स्वर्ण, 6 रजत और 2 कांस्य) जीतकर जनरल चैंपियनशिप में द्वितीय उपविजेता (2nd Runner-up) का खिताब अपने नाम किया।
एसोसिएशन के सचिव गुलज़ार अहमद सम्मा एवं चेयरमैन जितेंद्र आडवाणी ने बताया कि राजस्थान के 9 सदस्यीय दल ने फ्रीस्टाइल एवं हिप-हॉप डिवीजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी भी प्राप्त की। इस शानदार उपलब्धि के साथ ही राजस्थान के सभी पदक विजेता प्रतिभागियों ने मई 2026 में मलेशिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

स्वर्ण पदक विजेता
जितेंद्र आडवाणी (पाली) – फ्रीस्टाइल सोलो (30 वर्ष से अधिक)
कमलेश सोनी – हिप-हॉप सोलो (30 वर्ष से अधिक)
शेलिना श्रीमाली एवं नियति मेहता – फोक डांस डुएट (21 वर्ष से अधिक महिला वर्ग)
नियति मेहता एवं मनस्वी सिसोदिया – हिप-हॉप डुएट (अंडर 17 महिला वर्ग)
तनिषा शर्मा – हिप-हॉप सोलो (अंडर 12 महिला वर्ग)

रजत पदक विजेता
नायशा चौधरी एवं तनिषा शर्मा – हिप-हॉप डुएट (अंडर 12 महिला वर्ग)
नियति मेहता – फोक सोलो (अंडर 13 महिला वर्ग)
मनस्वी सिसोदिया – फोक सोलो (अंडर 17 महिला वर्ग)
शेलिना श्रीमाली – फोक सोलो (21 वर्ष से अधिक महिला वर्ग)
नियति मेहता – हिप-हॉप सोलो (अंडर 15 महिला वर्ग)
निक्षित राजपुरोहित – हिप-हॉप सोलो (अंडर 21 वर्ग)
कांस्य पदक विजेता
नायशा चौधरी – हिप-हॉप सोलो (अंडर 9 महिला वर्ग)
वेदिका एस. – फ्रीस्टाइल सोलो (अंडर 15 महिला वर्ग)
प्रतियोगिता में टीम मैनेजर गुलज़ार अहमद सम्मा, टीम मास्टर ट्रेनर जितेंद्र आडवाणी, महिला वर्ग टीम मैनेजर काजोल राजपुरोहित, कोरियोग्राफर कमलेश सोनी एवं सलाहकार शिवशंकर व्यास (नागौर) का विशेष योगदान रहा।
राजस्थान टीम की इस ऐतिहासिक सफलता पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा, विक्की सदावत, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव शमा बानो, अंतरराष्ट्रीय गीतकार-गायक सतीश देहरा, राजस्थानी लोकगायिका सीमा मिश्रा, गीतकार नरेंद्र पारीक, आकाशवाणी कलाकार व राष्ट्रीय मंच संचालक एस. अमन, भानु पुरोहित, अर्जुन सिंह रतनू सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी। पोंडिचेरी में रणजी मैच खेलने पहुंची राजस्थान क्रिकेट टीम के राजेश विश्नोई ने भी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



