google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्राम उत्थान शिविरों से बदली गांवों की तस्वीर, एक ही दिन में हजारों किसान-पशुपालक हुए लाभान्वित

पाली : राज्य सरकार की पहल पर किसानों एवं ग्रामीण जनों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से जिले में लगातार ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को जिले के सभी गिरदावर सर्किलों में एक साथ शिविर आयोजित किए गए, जिनमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठाया।

रविवार को रूपावास, रोहट के जैतपुर, सोजत के शिवपुरा, मारवाड़ जंक्शन के धनला, देसूरी के मगरतलाव, रानी के सोमेसर, बाली के सेवाड़ी एवं सुमेरपुर के पालड़ी में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए गए। इनमें से धनला शिविर में बड़ी संख्या में किसान, पशुपालक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

धनला शिविर में योजनाओं की बंपर सौगात
धनला में आयोजित शिविर में किसानों के लिए तारबंदी के 44 आवेदन, पाइपलाइन के 20, फार्म पॉण्ड के 3, बैलों से खेती योजना का 1 आवेदन प्राप्त किया गया। इसके साथ ही 986 किसानों को फसल बीमा, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) एवं कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई।
162 सॉयल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए, 340 मिनी किट व 270 बीज वितरण का सत्यापन किया गया।

सिंचाई, सोलर व क्रेडिट योजनाओं में रुचि
शिविर में फव्वारा संयंत्र के 16, सौर पंप के 5, ड्रिप सिंचाई के 2, किसान क्रेडिट कार्ड के 15 तथा सहकारी ऋण योजना के 40 किसानों को जानकारी प्रदान की गई। उद्यानिकी विभाग की योजनाओं की जानकारी भी 986 किसानों को दी गई।

पशुपालन और डेयरी क्षेत्र को भी बढ़ावा
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत 580 पशुपालकों का पंजीकरण एवं स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किए गए।
752 पशुओं को प्राथमिक उपचार एवं कृमिनाशक दवा, 206 कृत्रिम गर्भाधान, 9 को फर्टिलिटी किट वितरण किया गया।
डेयरी विभाग द्वारा 181 नए सदस्यों का पंजीकरण किया गया।

राजस्व व अन्य सेवाओं का भी त्वरित निपटारा
शिविर में 119 मामलों में दीनदयाल उपाध्याय योजना का सर्वे कार्य पूर्ण, 205 स्वामित्व कार्डों का वितरण किया गया।
वीबी ग्राम जी योजना का प्रचार-प्रसार भी किया गया।

इस अवसर पर प्रशासक, शिविर प्रभारी दीपक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
प्रशासन ने बताया कि जिले के अन्य स्थानों पर भी शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button