google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सोमनाथ मंदिर से बाल विवाह के खिलाफ मजबूत संदेश, 100 दिवसीय अभियान के तहत दिलाई गई रोकथाम की शपथ

पाली : सोमनाथ मंदिर धार्मिक स्थल पर सोमवार को द्वितीय चरण बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला अधिकारिता विभाग एवं बाल अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक भागीरथ चौधरी के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की प्रबंधक प्रियंका व्यास एवं परामर्शदाता भाग्यश्री गहलोत ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए लाडो प्रोत्साहन योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वहीं सुपरवाइजर पिंकी मीणा ने महिला संबल शिक्षा सेतु योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट योगेंद्र सिंह राठौड़ एवं काउंसलर रेणुका जोशी ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के बारे में बताते हुए कहा कि संकट की स्थिति में इन सेवाओं के माध्यम से तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही विभाग द्वारा संचालित वेब एवं उषा केंद्रों की जानकारी भी आमजन को दी गई।

कार्यक्रम के समापन पर पूर्व पार्षद राकेश भाटी ने सोमनाथ मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मंदिर पुजारी कमलेश रावल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button