google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

69वीं राष्ट्रीय अंडर-19 बॉक्सिंग में दम दिखाएगा राजस्थान, पाली में हुआ राज्य टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर

पाली : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय अंडर-19 (बालक/बालिका) बॉक्सिंग प्रतियोगिता 4 से 10 फरवरी 2026 तक बैंगलोर (कर्नाटक) में संपन्न होगी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने वाली राजस्थान टीम के लिए शिक्षा विभाग, बीकानेर द्वारा पाली में पूर्व-प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

यह पूर्व-प्रशिक्षण शिविर 26 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक एस.एम.जे.बी. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हाउसिंग बोर्ड, पाली में आयोजित हुआ। शिविर के दौरान राजस्थान टीम की 12 बालिकाओं एवं 11 बालकों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए विशेष तकनीकी एवं शारीरिक प्रशिक्षण दिया गया।

टीम की रवानगी के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राहुल कुमार राजपुरोहित एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रवीण जांगिड़ ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं और राजस्थान का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शंकर लाल सोनी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए नियुक्त चीफ डे मिशन बलवीर सिंह राणावत का स्वागत किया। कार्यक्रम में अशोक सांखला, टीम प्रभारी पुष्पेंद्र परमार, दिलीप गहलोत, काजल शर्मा, अनुराधा तिवारी, प्रकाश शर्मा, छैलसिंह जोधा, चंद्र प्रकाश, गणेश शर्मा, शंकर पटेल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button