google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रानी ब्लॉक में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का आगाज़, अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर फोकस

पाली : नीति आयोग के मार्गदर्शन में रानी ब्लॉक में संपूर्णता अभियान 2.0 का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चयनित संकेतकों में शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना है।

विकास अधिकारी नारायण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत शिक्षा, कृषि/पशुपालन एवं पोषण (आईसीडीएस) से जुड़े 6 प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (KPIs) पर विशेष रूप से फोकस किया जाएगा, ताकि सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जा सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपखंड अधिकारी शिवा जोशी ने कहा कि रानी ब्लॉक ने पूर्व में सभी 6 KPIs में 100 प्रतिशत सैचुरेशन प्राप्त कर गोल्ड अवार्ड हासिल किया है। उन्होंने इस बार “Aspirational से Inspirational” बनने का लक्ष्य रखते हुए बेहतर विभागीय समन्वय, सतत निगरानी एवं जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा सरकारी योजनाओं की प्रभावी और पारदर्शी पहुंच सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी शिवा जोशी, विकास अधिकारी नारायण सिंह राजपुरोहित सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं फील्ड स्टाफ उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button