13 से 17 फरवरी तक सांडेराव में लगेगा श्री निंबेश्वर महादेव पशु मेला, जिला कलक्टर ने किया पोस्टर विमोचन

पाली : जिले के सांडेराव में 13 से 17 फरवरी तक आयोजित होने वाले श्री निंबेश्वर महादेव पशु मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज हो गई हैं। बुधवार को जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री ने कलक्टर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पशु मेले के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर मंत्री ने मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए संबंधित सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह पशु मेला क्षेत्र के पशुपालकों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। साथ ही उन्होंने पशुपालकों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में सहभागिता करने का आह्वान किया।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईएएस बिरजू गोपाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रभा, पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. ताराचंद मीणा, संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. मनोज पंवार, डॉ. संजय रोठे, डॉ. मोहम्मद नूर सहित महेन्द्र सिंह, प्रमोद राव, जितेन्द्र, तरुण शर्मा, प्रकाश, डॉ. महेन्द्र पंवार, तखत सिंह एवं अमित चौहान समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा मेले को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं, पशुपालकों की सुविधा, पशु स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं।



