google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली जिले में ग्राम उत्थान शिविरों से बदली ग्रामीण तस्वीर, हजारों किसान-पशुपालक सरकारी योजनाओं से सीधे हुए लाभान्वित

पाली : राज्य सरकार की पहल पर किसानों एवं ग्रामीण जनों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से पाली जिले में ग्राम उत्थान शिविरों का व्यापक आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिले के विभिन्न ब्लॉकों में आयोजित शिविरों में हजारों किसानों, पशुपालकों एवं ग्रामीण परिवारों को सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया।

गुरुवार को भावरी, रोहट के झीतड़ा, मारवाड़ जंक्शन के राणावास व गुड़ा रामसिंह, सोजत के सुरायता व अटपड़ा, देसूरी के नाडोल, रानी के खिंवाड़ा, बाली के बेड़ा एवं सुमेरपुर में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए गए। मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के गुड़ा रामसिंह में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया।

शिविर प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा ताराबंदी, पाइपलाइन, फार्म पॉण्ड, बीज वितरण, मिनी किट सत्यापन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण सहित फसल बीमा, एमएसपी एवं कृषि योजनाओं की जानकारी सैकड़ों किसानों को दी गई। उद्यानिकी विभाग द्वारा ड्रिप, फव्वारा संयंत्र, प्लास्टिक मल्च एवं सौर पम्प योजनाओं के अंतर्गत आवेदन प्राप्त किए गए।

पशुपालन विभाग ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत पशुपालकों का पंजीकरण, पशुओं की प्राथमिक चिकित्सा, कृमिनाशक दवा पिलाने, फर्टिलिटी किट वितरण एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की। डेयरी विभाग द्वारा नई सदस्यता, मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं फार्म पॉण्ड में मछली पालन की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही सहकारिता विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड, सदस्यता एवं ऋण योजनाओं, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वीबी-जीराम-जी प्रचार अभियान, पंचायतीराज विभाग द्वारा स्वामित्व कार्ड वितरण, ऊर्जा विभाग द्वारा पीएम सूर्यघर योजना में पंजीकरण तथा राजस्व विभाग द्वारा फार्मर रजिस्ट्रीकरण एवं भू-विभाजन संबंधी आवेदनों का निस्तारण किया गया।

इसी क्रम में अन्य शिविरों में भी बड़ी संख्या में किसानों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य, ऊर्जा एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाया। शिविरों में विकास अधिकारी मारवाड़ जंक्शन ललित सिंह, कृषि अधिकारी रामगोपाल स्वामी, सहायक कृषि अधिकारी दिलीप कुमार, शिविर प्रभारी राजश्री श्रीमाली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशासन ने जानकारी दी कि 6 फरवरी को पाली के मंडली, रोहट के ढाबर, सोजत के चंडावल व गुड़ा बींजा, मारवाड़ जंक्शन के सिरियारी व माण्डा, देसूरी के दादाई, रानी के बीजोवा, बाली के बीसलपुर तथा सुमेरपुर के बाकली में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

ग्राम उत्थान शिविरों के माध्यम से जिले में योजनाओं की सीधी पहुंच ग्रामीणों तक सुनिश्चित हो रही है, जिससे किसानों और ग्रामीण परिवारों को एक ही स्थान पर बहु-विभागीय लाभ मिल रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button