google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रानी में ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ को लेकर बड़ी पहल, छात्राओं व शिक्षकों को किया गया जागरूक

पाली : जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग पाली के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को रानी स्थित मरुधर महिला शिक्षक संघ फीमेल विद्यावाड़ी स्कूल में ‘‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’’ के अंतर्गत एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में महिला अधिकारिता विभाग की सुपरवाइजर पिंकी मीणा ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कालीबाई महिला संबंध शिक्षा सेतु योजना, कालीबाई भील उड़ान योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना तथा निःशुल्क RS-CIT एवं RS-CFA कोर्स के लाभों से उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षकों को अवगत कराया। इस दौरान सभी को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई।

पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की विधिक सलाहकार भाग्यश्री गहलोत ने महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी देते हुए महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा राजकॉप सिटीजन एप के प्रभावी उपयोग पर प्रकाश डाला। वहीं रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स मारवाड़ के इंस्पेक्टर अखिलेश राजपुरोहित ने रेलवे यात्रियों की सुरक्षा एवं समस्याओं के समाधान हेतु हेल्पलाइन नंबर 139 तथा रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी साझा की।

कार्यशाला में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन (एनजीओ) के अमन कुमार ने बाल श्रम, बाल यौन उत्पीड़न एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा करते हुए समाज को इन बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीत यादव सहित समस्त स्टाफ, एनजीओ प्रतिनिधि धन्नाराम, हरिराम, खैरूनीशा, एएसआई सांवरमल मीणा एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य बाल विवाह की रोकथाम के साथ-साथ बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा एवं सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button