google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस संगठन को मिली नई मजबूती, मुकेश बारोलिया बने पाली जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

पाली : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह टोंडासरा के निर्देश पर राजस्थान कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आमीन पठान ने पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र निवासी मसा राम उर्फ मुकेश बारोलिया को पाली जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

मुकेश बारोलिया लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के एक समर्पित और सामान्य कार्यकर्ता के रूप में संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके निरंतर योगदान और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जयपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय से नियुक्ति पत्र जारी होते ही सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे पाली जिले में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बनने पर उन्हें लगातार बधाइयाँ और शुभकामनाएँ मिल रही हैं।

इस अवसर पर मुकेश बारोलिया ने अपनी नियुक्ति का श्रेय सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे हरिशंकर मेवाड़ा को दिया। उन्होंने कहा कि हरिशंकर मेवाड़ा उनके राजनीतिक जीवन में हमेशा एक आदर्श नेता रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह टोंडासरा, प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष आमीन पठान एवं सिरोही के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक श्याम लोढ़ा का आभार व्यक्त किया।

बारोलिया ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले में खिलाड़ियों को हर खेल में आगे बढ़ाने, उन्हें आवश्यक सुविधाएं दिलाने और विशेष रूप से गरीब व वंचित वर्ग के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे, ताकि जिले की खेल प्रतिभाएं राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button