google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में 8 फरवरी को होगा विराट हिन्दू सम्मेलन, संतों के सानिध्य में सनातन संस्कृति के संरक्षण का महाआह्वान

पाली : सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं हिन्दू समाज की एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पाली शहर में आगामी 8 फरवरी को एक भव्य “विराट हिन्दू सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सर्व हिन्दू समाज के संयुक्त तत्वावधान में रामनगर स्थित कृष्णा वाटिका में संपन्न होगा, जिसमें देश-प्रदेश के प्रमुख संतों का दिव्य सानिध्य प्राप्त होगा।

सम्मेलन के संयोजक मूलचंद उपाध्याय ने बताया कि इस विराट आयोजन में प्रमुख रूप से संत श्री सुरजनदास जी महाराज (खेड़ापा बड़ा रामद्वारा, पाली) एवं श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री चेतनगिरी जी महाराज (नीलकंठ महादेव मंदिर, सोजत सिटी) अपने पावन आशीर्वचनों से समाज को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। सम्मेलन के समापन पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था भी की गई है।

दो दिवसीय आयोजन से गूंजेगा पाली, भगवा रंग में रंगेगा शहर
आयोजन समिति के अनुसार सम्मेलन को ऐतिहासिक व भव्य स्वरूप देने के लिए दो दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला तय की गई है—
भगवा रैली: शनिवार, 7 फरवरी 2026, शाम 4:15 बजे भव्य भगवा रैली निकाली जाएगी।
कलश यात्रा: रविवार, 8 फरवरी 2026, दोपहर 1:30 बजे, पाल बालाजी मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ होगा।
मुख्य सम्मेलन: रविवार, 8 फरवरी 2026, दोपहर 3:15 बजे से कृष्णा वाटिका में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित होगा।

कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए आयोजकों द्वारा घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक आयोजन में सहभागी बन सकें।

व्यवस्थाओं को लेकर हुई अहम बैठक
सम्मेलन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर आयोजित बैठक में संरक्षक सोहनलाल जोशी, दामोदर शर्मा, घेवरचंद पटेल, खींवसिंह राजपुरोहित, सोहनलाल उपाध्याय, रामनिवास सोनी, सह-संयोजक बनवारी लाल जोशी, सत्यनारायण जोशी, दिलीप कुमार नाहटा, गोवर्धन जोशी, ललित प्रीतमानी, गौतमचंद गोगड़, सुरेश पंवार, ताराचंद टावरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आयोजकों ने आमजन से आह्वान किया है कि वे इस विराट हिन्दू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं सामाजिक एकता के इस महायज्ञ का हिस्सा बनें।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button