पाली में स्काउट-गाइड गतिविधियों की धूम: 29 यूनिट लीडर प्रशिक्षणरत, 148 कब-बुलबुलों ने उत्सव में दिखाया अनुशासन और संस्कार

पाली : राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पाली के तत्वावधान में जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी, पाली में 2 से 8 फरवरी 2026 तक स्काउट एवं गाइड यूनिट लीडर बेसिक कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। इस सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिले के 29 यूनिट लीडर स्काउट-गाइड की मूलभूत गतिविधियों, नेतृत्व क्षमता एवं प्रशिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
स्काउट यूनिट लीडर बेसिक कोर्स का संचालन पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी द्वारा तथा गाइड यूनिट लीडर बेसिक कोर्स का संचालन किशोर देवी द्वारा किया जा रहा है। सीओ स्काउट गोविन्द मीणा ने बताया कि इसी दौरान जिला प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय कब-बुलबुल उत्सव एवं चतुर्थ चरण हीरक पंख जांच शिविर का सफल समापन किया गया।

कब-बुलबुल उत्सव का आयोजन जिला उप प्रधान रमेशचंद्र वैष्णव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त प्रकाशचंद्र सिंघाड़िया, सीओ गाइड डिंपल दवे, लीडर ट्रेनर गाइड किशोर देवी एवं सचिव चुन्नीलाल चौहान के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर 11 फरवरी 2026 को राज्य प्रशिक्षण केंद्र जगतपुरा, जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य पुरस्कार समारोह में महामहिम राज्यपाल के कर कमलों से धन्यवाद बैज प्राप्त करने हेतु नामित होने पर प्रकाशचंद्र सिंघाड़िया एवं चुन्नीलाल चौहान का अभिनंदन किया गया।
सीओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि समापन समारोह में कब-बुलबुलों द्वारा बड़ी सलामी एवं विशाल गर्जना का प्रभावशाली प्रदर्शन कर अतिथियों का स्वागत किया गया। साथ ही गैर नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जिले के विभिन्न विद्यालयों से 148 कब-बुलबुल स्काउट-गाइड ने उत्सव में सहभागिता की। सहभागिता करने वाले सभी ग्रुपों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सोलंकी, प्रदीप कुमार शर्मा, जयपाल सिंह, भरत दाधीच, कर्माराम, रमेश कुमार भाटी, नसीम बानो, दीपमाला, सरोज शर्मा, मीनाक्षी एवं रेंजर काव्या सहित अनेक स्काउट-गाइड कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।



