google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक: कलेक्टर एलएन मंत्री ने विकास योजनाओं, स्वास्थ्य व पशु मेले की तैयारियों पर दिए सख्त निर्देश

पाली : जिला कलक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य गत सप्ताह में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना रहा।

बैठक में जिला कलक्टर ने ग्राम उत्थान शिविरों, विभागीय निरीक्षण, श्रीनिंबेश्वर पशु मेले की तैयारियों, खरीदी-बिक्री व्यवस्थाओं, विभिन्न विभागों की बजट घोषणाओं के लंबित कार्यों, भूमि आवंटन, चिकित्सा सेवाएं, मौसमी बीमारियों की रोकथाम, वय वंदन योजना, आयुष्मान कार्ड, निक्षय मित्र, बांगड़ चिकित्सालय की व्यवस्थाओं सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग को सड़कों के कार्यों में तेजी लाने, पीएचईडी को लंबित कार्यों की प्रगति व लक्ष्य समय पर पूर्ण करने, पंच गौरव योजना के भुगतान मामलों, एसडीआरएफ से जुड़े कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। वहीं बिजली विभाग को पीएम सूर्य घर योजना व कुसुम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही डीएमएफटी के लंबित कार्यों एवं स्वीकृत परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई।

शिक्षा, रसद, पशुपालन विभाग की मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, पशु मेले की तैयारियां, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में पेंशन सत्यापन कार्य, लाडो प्रोत्साहन योजना, महिला एवं बाल विकास, महिला अधिकारिता, सहकारिता व डेयरी विभाग, नगर निगम एवं नगरीय निकायों को भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण एवं लॉगिन प्रक्रिया को लेकर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

बैठक के दौरान ग्रीन अरावली मिशन को लेकर विशेष चर्चा की गई। अरावली क्षेत्र को हरा-भरा रखने, संरक्षण, हरित आवरण, वनीकरण के विस्तार तथा रेगिस्तान के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए विभिन्न विभागों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही एमजेएसए (मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान) के विभिन्न बिंदुओं पर भी समीक्षा की गई।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) ओम प्रभा, आईएएस बिरजू गोपाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, डीएफओ कस्तूरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button