
पाली : राजस्थान रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सानिध्य में तृतीय ओपन पाली रोलर स्पोर्ट्स स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन नया गांव स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले भर से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
जिला सचिव मोहम्मद हाशमी ज़ियाई एवं जिला अध्यक्ष हंसराज मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अंडर-5, 5–7 वर्ष, 7–9 वर्ष, 9–11 वर्ष, 11–14 वर्ष, 14–17 वर्ष एवं 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भाग लिया। सभी वर्गों में छात्र एवं छात्रा वर्ग की अलग-अलग स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चेतना वर्मा, प्रिंसिपल सेंट्रल एकेडमी नया गांव पाली रहीं। वहीं अरविंद सर, भंवरलाल चौधरी (किसान केसरी) एवं राजेश पाटनेचा, सचिव जिला ओलंपिक संघ का विशेष सहयोग रहा।
प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक के रूप में मोहम्मद आसिफ एवं हाशमी ज़ियाई ने भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में अब्दुल रऊफ, इमरान खान, तरुण शर्मा, पीयूष दिनकर, कुलदीप सिंह, भवानी बालवंशी, शाहनवाज (शानू), समीर खान, सुनील चौधरी, इलियास गौरी एवं शहादत पठान उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन के लिए छात्र वर्ग में कुंज व्यास एवं भव्यांशु सीरवी, जबकि छात्रा वर्ग में निवी जिरावला एवं वर्णिका जांगिड़ को बेस्ट स्केटिंग प्लेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए गए।
टीम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिल्ली पब्लिक स्कूल पाली, द्वितीय स्थान हम्ज़ा स्पोर्ट्स क्लब एवं ऑर्किड सेंट्रल स्कूल पाली, जबकि तृतीय स्थान G.G.M.D. अकादमी फालना ने प्राप्त किया। विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।



