पाली जिले में ग्राम उत्थान शिविरों से ग्रामीणों को सीधा लाभ, ढोला में सैकड़ों किसानों के कार्य मौके पर निपटाए गए

पाली : राज्य सरकार के निर्देशानुसार पाली जिले में ग्रामीणों एवं किसानों को सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ देने के उद्देश्य से ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पाली, सुमेरपुर सहित विभिन्न गिरदावर सर्किलों में शिविर आयोजित किए गए।
सुमेरपुर उपखंड के ढोला गांव में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, पशुपालन, डेयरी एवं कृषि विपणन विभागों द्वारा बड़ी संख्या में ग्रामीणों और किसानों के कार्यों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
ढोला शिविर में कृषि विभाग द्वारा तारबंदी के 75, पाइपलाइन के 10, फार्म पौण्ड के 4 प्रकरण, फसल बीमा की जानकारी 1230 किसानों, एमएसपी की जानकारी 540, कृषि योजनाओं की जानकारी 1280 किसानों को दी गई। इसके साथ ही 562 सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित, 120 मिनी किट वितरण का सत्यापन एवं 120 बीज वितरण किया गया।

उद्यानिकी विभाग द्वारा फव्वारा संयंत्र के 10 आवेदन, ड्रिप सिंचाई के 6 आवेदन, सौर पंप से संबंधित 7 जानकारियां, 690 ग्रामीणों को उद्यानिकी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं 2 सोलर पंप एवं 1 पॉलीहाउस कार्य के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।
कृषि विपणन विभाग में प्रधानमंत्री माइक्रोफूड प्रोसेसिंग योजना के 17 आवेदन, मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के 2 आवेदन, बस स्टैंड यात्री सुविधा एवं किसान विश्राम स्थल निर्माण के 6 प्रस्ताव प्राप्त हुए।
सहकारिता विभाग के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड के 198 आवेदन, नई सदस्यता के 47 आवेदन, डीसीएस के माध्यम से सहकारी बैंक में 8 खाते खोले गए, 1 स्वयं सहायता समूह ऋण, कृषि व गैर-कृषि पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान के 3 आवेदन, 1670 सहकारी सदस्य आवेदन प्राप्त हुए तथा 524 किसानों को सहकारी ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई।

पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 120 पशुपालकों का पंजीकरण व स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, 370 पशुओं को कृमिनाशक औषधि, 22 ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं एवं गौशाला विकास योजना की जानकारी दी गई।
वहीं डेयरी विभाग को 41 नई सदस्यता आवेदन प्राप्त हुए।
शिविर प्रभारी स्वरूप सिंह की देखरेख में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने शिविर को लाभकारी बताते हुए सरकार की इस पहल की सराहना की।



