स्वर्गीय राजेश पायलट की 80वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

पाली : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रख्यात किसान नेता स्वर्गीय राजेश पायलट की 80वीं जयंती के अवसर पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हकीम भाई ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वर्गीय पायलट के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वर्गीय राजेश पायलट के किसानों, मजदूरों एवं आमजन के हितों के लिए किए गए संघर्ष को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और जनसेवा का प्रतीक रहा है। उनके विचार और कार्य आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

इस अवसर पर शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई, हाजी मेहबूब टी, जोगाराम सोलंकी, आमीन अली रंगरेज, मांगूसिंह दुदावत, रफीक चौहान, मंगलाराम पटेल (भीण्डर), गोविन्द बंजारा, रमेश चावला, गोरधन देवासी, ताराचंद चंदवानी, भेराराम गुर्जर, असगर कुरैशी, दिनेश दवे, मुकेश देवासी, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशोक कुमार कुलदीप, रतन चंदेल, ईंशाफ मोयल, पुष्प सोनी, अचल सिंह राजपुरोहित, रमेश चौधरी, प्रवीण पटेल, इकबाल शेख, चेलाराम ररारबड़ा, धनराज आर्य एवं अनवर भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने संकल्प लिया कि स्वर्गीय राजेश पायलट के आदर्शों पर चलते हुए संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा किसानों एवं आमजन के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।



