google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय बॉक्सिंग में राजस्थान का दम: लक्ष्य गुर्जर ने 52 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य, प्रदेश का बढ़ाया मान

पाली : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में कर्नाटक के बैंगलोर स्थित सेंट क्लेरेट स्कूल में 4 से 10 फरवरी 2026 तक आयोजित 69वीं स्कूल नेशनल अंडर-19 (बालक/बालिका) बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राजस्थान के खिलाड़ी लक्ष्य गुर्जर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 52 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबलों के बाद लक्ष्य गुर्जर ने बेहतरीन तकनीक, आत्मविश्वास और जुझारूपन का प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से राजस्थान की स्कूल खेल प्रतिभाओं को नई पहचान मिली है।

शिक्षा अधिकारियों ने दी बधाई
राजस्थान टीम की इस सफलता पर पाली के जिला शिक्षा अधिकारी राहुल कुमार राजपुरोहित, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रवीण जांगिड़ तथा शिविराधिपति एवं प्रधानाचार्य शंकरलाल सोनी ने पदक विजेता खिलाड़ी, पूरी टीम एवं चीफ-डी-मिशन बलवीर सिंह राणावत को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के खेल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

खेल जगत में उत्साह
इस अवसर पर अशोक सांखला, टीम कोच पुष्पेंद्र परमार, दिलीप गहलोत, टीम प्रभारी काजल साहू, अनुराधा तिवारी, शंकर पटेल सहित अनेक खेल प्रेमियों ने लक्ष्य गुर्जर की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

खेल प्रेमियों का मानना है कि इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की भागीदारी और सफलता से प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूती मिलती है तथा युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। लक्ष्य गुर्जर की इस उपलब्धि से पाली सहित पूरे राजस्थान में खुशी का माहौल है और उन्हें भविष्य के लिए उज्ज्वल संभावनाओं वाला खिलाड़ी माना जा रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button