google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर कृषि विज्ञान मेले में 70 महिला किसानों का सशक्तिकरण: आधुनिक खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

पाली : ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को मजबूत बनाने और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए GRAVIS द्वारा कृषि विज्ञान मेला–2026 के अवसर पर एक विशेष एक्सपोज़र विज़िट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह विज़िट यूरोपीय संघ के सहयोग से संचालित “महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के माध्यम से कृषि-आधारित आजीविका का संवर्धन” (SABL) परियोजना के तहत आयोजित की गई, जिसमें परियोजना क्षेत्र से इंटर-जनरेशनल लर्निंग ग्रुप्स (ILGs) एवं स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी करीब 70 महिला किसानों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को कृषि आधारित आजीविका के नए अवसरों से जोड़ना, तकनीकी ज्ञान प्रदान करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना रहा। इस दौरान महिला किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उद्यमिता, बाजार से जुड़ाव और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

“मरुधरा में विकसित कृषि: आत्मनिर्भर भारत की ओर” तथा “जलवायु अनुकूल टिकाऊ खेती” की थीम पर आयोजित मेले में कृषि वैज्ञानिकों के व्याख्यान, उन्नत फसल किस्मों का प्रदर्शन, सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों, आधुनिक कृषि यंत्रों और जलवायु अनुकूल खेती तकनीकों की जानकारी प्रमुख आकर्षण रहे।

मेले में डिजिटल कृषि, ड्रोन तकनीक, पौध संरक्षण उपकरणों, जैविक एवं प्राकृतिक खेती से जुड़े नवाचारों का प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही किसानों को उन्नत बीज, उर्वरक, कीटनाशक, फसल रोग निदान, मिट्टी एवं जल परीक्षण जैसी सुविधाओं का लाभ मिला।

इस एक्सपोज़र विज़िट से महिला किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा और वे आधुनिक तकनीकों के उपयोग के साथ अपनी आय बढ़ाने और टिकाऊ खेती अपनाने के लिए प्रेरित हुईं। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें सतत एवं समृद्ध भविष्य की ओर अग्रसर करने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button