google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

विदेश यात्रा से लौटे स्वामी अवतार पुरी, जाड़न आश्रम में महाशिवरात्रि पर होगा भव्य आयोजन

पाली : सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों का वैश्विक संदेश देकर आध्यात्मिक गुरु स्वामी अवतार पुरी शुक्रवार सुबह 8 बजे अपनी विदेश यात्रा पूर्ण कर दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और फिजी में प्रवास करते हुए प्रवासी भारतीयों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं को भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और आध्यात्मिक एकता का संदेश दिया।

विदेशों में आयोजित सत्संग, प्रवचन और सामुदायिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उनके प्रेरणादायी संदेशों ने भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं को वैश्विक स्तर पर नई पहचान देने का कार्य किया।

भारत आगमन पर भक्तों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। वे आज रात्रि तक विश्व गुरुकुल दीप ओम आश्रम पहुंचेंगे, जहां 15 फरवरी की रात्रि को महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन होगा।

आश्रम में महाशिवरात्रि पर्व को आत्मजागरण और शिव तत्व से जुड़ने के दिव्य अवसर के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से इस आध्यात्मिक पर्व में सहभागिता का आह्वान किया है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button