google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

वैष्णव समाज वेलफेयर सोसायटी द्वारा भव्य महारुद्राभिषेक, शिव आराधना से गूंजा वातावरण

पाली : समाज की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना के साथ वैष्णव समाज (च:सं.) वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में रविवार को भव्य महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सम्पन्न इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधानपूर्वक भगवान शिव का अभिषेक किया गया। दूध, दही, घी, शहद, शक्कर और गंगाजल से अभिषेक कर श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

पूरे आयोजन के दौरान “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। भजन-कीर्तन और शिव स्तुति ने कार्यक्रम को और अधिक आध्यात्मिक रंग प्रदान किया।

सामूहिक रुद्राभिषेक में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य शामिल हुए, जिन्होंने विश्व मंगल, समाज कल्याण और सामूहिक समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के अंत में महाआरती आयोजित की गई, जिसके पश्चात प्रसाद वितरण और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई।

आयोजन की सफलता में सोसायटी के पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। टेंट व्यवस्था देवेंद्र वैष्णव, प्रसादी व्यवस्था जगदीश चन्द्र दिवाकर तथा आरती व्यवस्था माधुदास जी वैष्णव के सहयोग से संपन्न हुई।

सोसायटी के पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों और उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। महारुद्राभिषेक का यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button