google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

महाशिवरात्रि पर इच्छापूर्ति बालाजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, रुद्राभिषेक व भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

पाली : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के महाराणा प्रताप नगर स्थित श्रीश्री इच्छापूर्ति बालाजी मंदिर में रविवार को विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।

मंदिर परिसर में दिनभर भगवान शिव का रुद्राभिषेक और शिव महिमा का गुणगान होता रहा। पुजारी ओम प्रकाश श्रीमाली लापोद ने बताया कि अल सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। प्रातः 5 बजे और दोपहर में आयोजित महाआरती के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत शिव ब्यावला और शिव भजनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

इस अवसर पर आचार्य पंडित विशाल श्रीमाली एवं वैभव के सानिध्य में दंपति निशा भटनागर एवं संजय भटनागर तथा मोनिका जयपाल एवं विक्रम सिंह परिहार ने विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। अभिषेक में दूध, दही, शहद, गुलाबजल, भस्म और कुमकुम तिलक अर्पित कर भगवान शिव की आराधना की गई।

कार्यक्रम में जया बोहरा, राजकुमारी परिहार, तनुश्री कंवर, कुलदीप शर्मा, राहुल कुमावत, जितेंद्र सिंह, विजय सिंह, भवानी गुर्जर, अरुण बंजारा, बसंत साहू, विनोद तिवारी, लखन कुमार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। महाशिवरात्रि के इस आयोजन ने मंदिर परिसर को भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर कर दिया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button