google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का सुमेरपुर दौरा: स्वास्थ्य, खेल और सड़क विकास कार्यों की सौगात

पाली : पाली जिले के प्रवास पर पहुंचे पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर क्षेत्र के कई गांवों में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी।

मंत्री कुमावत ने ग्राम पंचायत धणा के दौलपुरा गांव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वीकृत राशि से निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

इसके साथ ही उन्होंने पंचायत समिति मद से 9.90 लाख रुपए की लागत से तैयार खेल मैदान की चारदीवारी का उद्घाटन किया। ग्रामीण युवाओं के लिए यह खेल सुविधा भविष्य में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में सहायक साबित होगी।

दौलपुरा में ही विधायक कोष से स्वीकृत राशि से ट्यूबवेल पर लगाए गए थ्री फेज विद्युत कनेक्शन का उद्घाटन भी मंत्री कुमावत द्वारा किया गया, जिससे सिंचाई व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।

इस दौरान ग्राम बड़ली में टोल नाका से गांव तक 3.3 किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया। यह सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

कार्यक्रम में पूर्व उप सरपंच खंगाराराम देवासी, पूनम सिंह, बीडीओ प्रमोद दवे, मंडल उपाध्यक्ष शंकर सिंह राजपुरोहित, डीवाईएसपी प्रभुलाल कुमावत, डॉ. अंकित पटेल, पूर्व वार्ड पंच रताराम तथा ग्राम सेवक किशोर कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री कुमावत का यह दौरा ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button