google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में ‘पैगाम-ए मोहब्बत’ सम्मेलन: पाली कांग्रेस ने दिया सद्भाव और एकता का संदेश

पाली : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) द्वारा जयपुर स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित “पैगाम-ए मोहब्बत” सद्भावना सम्मेलन में पाली जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करवाई।

सम्मेलन में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित प्रदेशभर से आए विधायक, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी सौहार्द को मजबूत करना और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना रहा। पाली जिला अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में भाग लेते हुए संगठन को मजबूत करने और अल्पसंख्यक समाज की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि “पैगाम-ए मोहब्बत” जैसे आयोजन समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा, प्रदेश कांग्रेस सदस्य महावीर सिंह सुकरलाई, जोगाराम सोलंकी, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष जावेद सिरोहा, पूर्व पार्षद आमीन अली रंगरेज, असलम मेलावास, फारूक भाटी, सेहफुल खिलजी, मोहसिन जोया, चांद खान, सत्तार सिंधी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button