google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

हिन्दू सेवा मंडल की पहल: पाली में 191 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन सहारा

पाली : पाली में हिन्दू सेवा मंडल के तत्वावधान में जरूरतमंद परिवारों के लिए राहतभरा कदम उठाते हुए मासिक गरीब राशन कार्ड योजना के अंतर्गत 191 लाभार्थियों को राशन किट वितरित किए गए।

संस्था के उपाध्यक्ष केवलचन्द कवाड़ ने इस अवसर पर कहा कि कर्म करने से ही फल प्राप्त होता है और हर धर्म में परोपकार को सर्वोच्च पुण्य माना गया है। उन्होंने वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बालाल सोलंकी, कोषाध्यक्ष गुरुचरण हेड़ा, सह कोषाध्यक्ष छगनलाल सालेचा, डॉ. जी.एन. अरोड़ा, रमेश चन्द्र शर्मा और श्रीकिशन दायमा के साथ मिलकर जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरित की।

संस्था के प्रवक्ता देवराज शर्मा ने बताया कि शहर के धर्मपरायण नागरिकों से प्राप्त सहयोग को जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह योजना निरंतर संचालित की जा रही है।

समाजसेवी लखपत राज सिंघवी, ओमप्रकाश सोनी, दलपत मल सिंघवी, गौतमचंद शर्मा और विष्णु कुमार गोयल ने इस पहल को जरूरतमंदों के लिए राहत प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

राशन वितरण की व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में व्यवस्थापक विजय नाथ और जेठूसिंह राजावत ने सक्रिय भूमिका निभाई। राशन प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलकता नजर आया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button