google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

पाली में NSUI को नई कमान, गणपत पटेल बने कार्यकारी जिला अध्यक्ष

पाली : पाली जिले में छात्र राजनीति को नया नेतृत्व मिला है। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सक्रिय छात्र नेता गणपत पटेल (मांडावास) को पाली का कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति NSUI के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी अखिलेश यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देशानुसार जारी की गई। संगठन ने विश्वास जताया है कि गणपत पटेल अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा और समर्पण के साथ करते हुए संगठन को और मजबूत बनाएंगे।

गणपत पटेल लंबे समय से छात्र राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। वे शिक्षा और छात्र अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष करते रहे हैं। वे पूर्व में राजकीय बंगड़ महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति से जिले के छात्र समुदाय और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

नवनियुक्त कार्यकारी जिला अध्यक्ष गणपत पटेल ने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को मजबूत करने और छात्र-युवा हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में जिलेभर के कॉलेजों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, छात्र समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन किए जाएंगे और संगठन को जमीनी स्तर तक विस्तार दिया जाएगा।

नियुक्ति की घोषणा के साथ ही पाली सहित प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाइयां दीं। सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं का सिलसिला दिनभर जारी रहा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button