google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में स्वनिधि योजना को मिलेगी रफ्तार: स्ट्रीट वेंडर्स और श्रमिकों को बिना गारंटी ऋण दिलाने पर जोर

पाली : पाली नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री स्वनिधि आत्मनिर्भर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में फुटकर विक्रेताओं—जैसे सब्जी एवं फल विक्रेता, केबिन संचालक—के साथ-साथ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, गिग वर्कर्स, ट्रांसपोर्ट कर्मियों, घरेलू कामगारों, भवन निर्माण श्रमिकों, हॉकर्स, वेस्ट वर्कर्स, रैग पिकर्स एवं दस्तकारों तक योजना का अधिकतम लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बैंकों में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में सचिव नगर निगम पाली पुरुषोत्तम पंवार ने बैंकवार प्रगति की समीक्षा की।

जिला परियोजना अधिकारी प्रवीण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पुनः अग्रेषित ऋण आवेदनों की समीक्षा कर पात्र लाभार्थियों को शीघ्र ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि अपात्र आवेदनों को पोर्टल से हटाया जाएगा। साथ ही स्वीकृति के लिए लंबित मामलों का तेजी से निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

इसके अलावा डिजिटल रूप से निष्क्रिय स्ट्रीट वेंडर्स के खातों का पुनः पंजीकरण कर क्यूआर कोड जनरेशन कराया जाएगा तथा “स्वनिधि से समृद्धि” कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री जन धन योजना से जोड़ा जाएगा।

बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों तक ऋण सुविधा पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button