google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

बीसलपुर में पशु सेवा की मिसाल, पाइरो बीमारी से ग्रस्त 11 कुत्तों को मिला नया जीवन

पाली : बीसलपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय बीसलपुर में पशु सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है, जहां पिछले सात दिनों में पाइरोप्लाज्मोसिस (पाइरो) जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित 11 कुत्तों का सफल उपचार कर उन्हें नया जीवन दिया गया।

बीसलपुर निवासी विराज मालवीय (26) के प्रयासों से यह उपचार चिकित्सक डॉ. रवि एवं डॉ. आनंद कंवर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। टीम के समन्वित प्रयास, समय पर उपचार और निरंतर देखभाल के चलते सभी संक्रमित कुत्तों की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ और अब वे पूर्णतः स्वस्थ हैं।

पाइरो एक गंभीर रक्त परजीवी जनित रोग है, जो मुख्य रूप से टिक (किलनी) के काटने से फैलता है। इस बीमारी में कुत्तों को तेज बुखार, कमजोरी, भूख न लगना और खून की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। समय पर उपचार न मिलने की स्थिति में यह बीमारी जानलेवा भी साबित हो सकती है।

चिकित्सकों के अनुसार संक्रमित कुत्तों की नियमित जांच, आवश्यक दवाओं, ड्रिप और विशेष निगरानी के माध्यम से उपचार किया गया। सात दिनों तक लगातार देखभाल के बाद सभी 11 कुत्ते स्वस्थ हो गए।

इस सराहनीय कार्य के लिए क्षेत्रवासियों ने विराज मालवीय, डॉ. रवि, डॉ. आनंद कंवर तथा सहयोगी मोनिक मालवीय, विजय गर्ग, परेश गर्ग और महेश राव की प्रशंसा की है। पशु प्रेमियों ने इस पहल को पशु सेवा के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया है। बीसलपुर में हुए इस प्रयास ने यह संदेश दिया है कि जागरूकता, समय पर उपचार और सामूहिक प्रयास से पशुओं की जान बचाई जा सकती है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button