google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

किशोर गृह व शिशु गृह का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पाली : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी ने राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह तथा राजकीय शिशु गृह का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों संस्थानों में साफ-सफाई, बच्चों के लिए उपलब्ध वस्त्र, बिस्तर, भोजन, पोषण, चिकित्सा सुविधाएं, पालनागृह एवं भवन की स्थिति का अवलोकन किया। सचिव भाटी ने गृह में निवासरत बच्चों से संवाद कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं, शिक्षा व्यवस्था तथा सम्प्रेषण गृह में विधि से संघर्षरत बालकों की परिवारजनों से मुलाकात एवं न्यायमित्र द्वारा प्रकरण की जानकारी दिए जाने संबंधी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

बच्चों ने बताया कि उन्हें पर्याप्त पोषित आहार के साथ नाश्ते में आवश्यकतानुसार दूध व चाय उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही मनोरंजन के लिए इंडोर खेल जैसे केरम, सांप-सीढ़ी व लूडो की व्यवस्था भी है। सचिव भाटी ने गृहों में बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत आए विधि विद्यार्थी पुनित गोरा को बाल गृहों में बच्चों के पुनर्वास की प्रक्रिया, कार्यालयीन कार्यप्रणाली, बाल कल्याण समिति की भूमिका तथा बाल पीड़ित प्रतिकर सहायता समिति के कार्यों के बारे में भी जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान न्यायमित्र खुमाराम परिहार एवं समन्वयक कन्हैयालाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button