google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली जिला कारागृह का संभागीय आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं की समीक्षा

पाली : पाली जिला कारागृह में बुधवार को संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागृह परिसर एवं बैरकों में साफ-सफाई की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया।

उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने कारागृह की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी, सामान्य प्रशासनिक प्रबंधन तथा विचाराधीन बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं — जैसे भोजन, चिकित्सीय सेवा, पेयजल और स्वच्छता — की विस्तृत जानकारी ली।

इस अवसर पर कारापाल जोराराम कुमावत ने कारागृह में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की आवश्यकता जताई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कारागृह में कुल 25 पद स्वीकृत हैं और उपलब्ध संसाधनों के साथ व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कारागृह के मुख्य द्वार से लेकर पूरे परिसर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रहरी गुलाबराम कडेला, बाहरी सुरक्षा जाप्ता प्रभारी शिव नारायण, प्रहरी योगेन्द्र सिंह, बजरंग लाल, जयराम तथा प्रियंका चौधरी सहित अन्य कारागृह कर्मी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button