google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

27 फरवरी को जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद’ का आयोजन, युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर

पाली : राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पाली में युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ के जिला स्तरीय आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक प्राचार्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें आगामी 27 फरवरी को पाली जिले में जिला स्तरीय युवा संसद आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियों तथा विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्धारण पर विस्तृत चर्चा की गई। इस युवा संसद में जिले के 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग लेंगे।

इस वर्ष युवा संसद की थीम “आपातकाल के 50 वर्ष — भारतीय लोकतंत्र के लिये सीख” निर्धारित की गई है। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा संसद में भाग लेने का अवसर मिलेगा, वहीं राज्य स्तर के विजेता राष्ट्रीय युवा संसद तक पहुंचेंगे।

युवा संसद में वही प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पूर्व में माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष ‘विकसित भारत’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करने का विशेष अवसर मिलेगा।

बैठक में प्रो. डॉ. महेन्द्र सिंह राजपुरोहित, डॉ. महेन्द्र कुमार, डॉ. श्रवण सिंह, राजेन्द्र जाखड़ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे। यह आयोजन युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का मंच प्रदान करेगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button