google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में फाग उत्सव की धूम, गणपति महिला मंडल के आयोजन में भक्ति और उल्लास का संगम

पाली : शहर के सरदार पटेल नगर में एसपीएन गणपति महिला मंडल द्वारा गुरुवार को भव्य फाग उत्सव का आयोजन किया गया, जहां महिलाओं ने भक्ति और उल्लास के साथ होली पर्व की रंगत को आध्यात्मिक माहौल में बदल दिया। कार्यक्रम में ठाकुर जी की महिमा से ओतप्रोत भजनों की स्वर लहरियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम संयोजिका रेणु कंवर एवं सुषमा मालगवा ने बताया कि उत्सव का शुभारंभ भगवान गजानन की वंदना से किया गया। इसके बाद भजन मंडली ने “महाराज गजानन आओ”, “करके इशारे बुलाई गई रे बरसाने की चोरी” और “मेरे बांके बिहारी लाल” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित महिलाओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

फाग उत्सव में महिलाओं ने सामूहिक भजन, कीर्तन और धार्मिक भावनाओं के साथ सहभागिता निभाते हुए आध्यात्मिक एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर कमला गांधी, कमला देवी बाबानी, राजकुमारी परिहार, भारती बाबानी, महक बाबानी, पुष्पा देवी लखारा, उषा लखारा, पुष्पा देवी मालगवा, सीता देवी मालगवा, विमला मालगवा, मधु लश्करी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

वोट बाईसा ब्रांड एम्बेसडर तनुश्री कंवर सहित विद्या देवी राजपुरोहित, अनीता राजपुरोहित, खुशबू राजपुरोहित, भावना राजपुरोहित, किरण राजपुरोहित, सागर राजपुरोहित, उमा शर्मा, अनीता शर्मा, प्रेरणा बाबानी, निशिता बाबानी सहित कई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया। आयोजन के दौरान भक्ति, संस्कृति और सामूहिक सहभागिता का सुंदर संगम देखने को मिला, जिसने फाग उत्सव को यादगार बना दिया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button