google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली विधानसभा 118 की मतदाता सूची 2026 के अंतिम प्रकाशन को लेकर अहम बैठक शनिवार को

पाली : निर्वाचन विभाग द्वारा विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत पाली विधानसभा क्षेत्र 118 की निर्वाचक नामावली 2026 के अंतिम प्रकाशन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आयोजित की जाएगी।

यह बैठक प्रातः 11 बजे उपखंड अधिकारी कार्यालय पाली में आयोजित होगी, जिसकी अध्यक्षता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत द्वारा की जाएगी।

बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पूर्व सभी आवश्यक प्रक्रियाओं की समीक्षा करना तथा राजनीतिक दलों के सुझावों एवं आपत्तियों पर चर्चा करना है, ताकि पारदर्शी एवं त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार की जा सके।

निर्वाचन विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया जारी है। इस बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की भागीदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button