google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

बांगड़ स्टेडियम में दिव्यांग एक्टिविटी फेस्टिवल: खेलों के साथ बाल विवाह मुक्त भारत का संकल्प

पाली : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, पाली तथा राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में बांगड़ स्टेडियम, पाली में दिव्यांग एक्टिविटी फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के लिए दौड़, लंबी कूद, कैरम, बैडमिंटन एवं चित्रकला जैसी विभिन्न खेल एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, पाली के उपनिदेशक डॉ. ज्योति प्रकाश अरोड़ा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना एवं उनकी सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।

इसी क्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग, पाली की ओर से सहायक निदेशक डॉ. टीना अरोड़ा के नेतृत्व में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट, पाली के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर योगेन्द्र सिंह राठौड़ एवं काउंसलर रेणुका जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 100 दिव्यांग बालकों एवं दिव्यांग बाल देखरेख संस्थाओं के कार्मिकों को बाल अधिकार, बाल विवाह प्रतिषेध, बाल श्रम एवं पॉक्सो अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों सहित ए.ए.ओ. अंकित शर्मा, यू.डी.सी. दयाराम तथा खेल प्रभारी जलेसिंह भी मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई, जिससे बाल संरक्षण के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button