मुकेश राजा बने अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यूथ के प्रदेश सचिव

पाली : सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय युवा चेहरे मुकेश राजा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यूथ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव मनोज बारूपाल तथा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक पंवार की अनुशंसा पर की गई।
मुकेश राजा के प्रदेश सचिव बनने पर उनके परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नवनियुक्त प्रदेश सचिव मुकेश राजा ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों — राष्ट्रीय सचिव (महिला विंग) भारती बारूपाल, राष्ट्रीय सचिव (महिला विंग) रीना सच्चर एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक पंवार — का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा समाज में जो लोग अपने अधिकारों से वंचित हैं, उन्हें जागरूक करते हुए उनके अधिकार दिलाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।



