google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली विधानसभा 118 की अंतिम मतदाता सूची 2026 जारी करने को लेकर अहम बैठक संपन्न

पाली : निर्वाचन विभाग द्वारा विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत पाली विधानसभा क्षेत्र 118 की अंतिम मतदाता सूची 2026 के प्रकाशन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक उपखंड अधिकारी कार्यालय पाली में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने की।

बैठक के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधानसभा क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची 2026 की एक फोटोरहित सॉफ्ट कॉपी एवं हार्ड कॉपी निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई।

ईआरओ राणावत ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ना, हटाना या संशोधन करवाना एक सतत प्रक्रिया है। इसके लिए नागरिक फॉर्म-6 (घोषणापत्र सहित), फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 ऑनलाइन माध्यम से या संबंधित बीएलओ से संपर्क कर भर सकते हैं। इस संबंध में भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

बैठक में सुनील भंडारी, राम किशोर साबू, रफीक चौहान, जेठाराम देवासी, जिला स्वीप कॉर्डिनेटर गजेन्द्र सिंह नारलाई सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर निर्वाचन टीम के सहयोग से विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा अंतिम निर्वाचक नामावली की सूचना चस्पा भी की गई।

बैठक में ललित कुमार दवे, अनिल नामा, रमेश अणकिया, सुरेश व्यास, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, राजेश कुमार सैन, लोकेश दवे, मनोज कुमार रांगी, पारसराम, सुरेश चौधरी, अनिता पारीक सहित अन्य कार्मिक भी मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button