बीसीएम ग्रुप का 47वां प्लॉट ड्रॉ सम्पन्न, आर्यन विहार का प्रथम पुरस्कार जालोर के सुरेश कुमार के नाम

पाली। आसान किस्तों में प्लॉट योजना संचालित करने वाले बीसीएम ग्रुप द्वारा 47वां ड्रॉ कंपनी के मुख्य कार्यालय में प्लॉट धारकों की उपस्थिति में सम्पन्न किया गया।
ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार के रूप में आर्यन विहार का प्लॉट जालोर निवासी सुरेश कुमार (छोगा राम जी) के नाम निकला। इसके अलावा अन्य पुरस्कार भी पारदर्शी प्रक्रिया के तहत घोषित किए गए।

इस अवसर पर कंपनी के संचालक मगराज जैन ने बताया कि बीसीएम ग्रुप अब तक 42 प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूर्ण कर चुका है। साथ ही मारवाड़ जंक्शन में बीसीएम विहार के तहत नई योजना शुरू की गई है। पाली में फादर चिल्ड्रन स्कूल के पास भांबोलाई रोड स्थित बीसीएम एन्क्लेव में भी नया प्रोजेक्ट प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है और ग्राहकों का विश्वास ही इसकी सबसे बड़ी पूंजी है।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का सम्मान करण सिंह, करन बंजारा, नीलम माली एवं भारती परिहार द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन पारस भाटी अंजना ने किया।



