google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में जिला स्तरीय राजसखी सरस मेले का भव्य शुभारंभ, सांसद पी.पी. चौधरी ने किया उद्घाटन

पाली : जिला प्रशासन एवं राजीविका राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय राजसखी सरस मेले का शनिवार को रामलीला मैदान में भव्य शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन सांसद पी.पी. चौधरी ने किया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री, सीईओ मुकेश चौधरी, एसीईओ महेंद्र मेहता, सुनील भंडारी, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा एवं देवीलाल मेघवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद चौधरी ने कहा कि सरस मेला ग्रामीण महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए एक सशक्त मंच है, जो उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने राजीविका के माध्यम से महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।

अतिथियों ने मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की गुणवत्ता की प्रशंसा की। साथ ही स्टॉलों से खरीदारी कर महिला समूहों का उत्साहवर्धन भी किया।

मेले में हस्तशिल्प, पारंपरिक वस्त्र, खाद्य उत्पाद एवं स्थानीय कला से जुड़े कुल 62 स्टॉल लगाए गए हैं, जो आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सेल्फी पॉइंट भी विशेष आकर्षण रहा, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने तस्वीरें खिंचवाईं।

यह मेला आगामी सात दिनों तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा। आयोजन स्थल पर मेडिकल सहायता एवं कंट्रोल रूम की भी व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, राजीविका के मैनेजर फाइनेंस कल्याण सिंह राजपुरोहित, जिला लेखाकार सवाई सिंह राजपुरोहित, रचना दास, बजरंग लाल मीणा, पवन धाकड़, परियोजना सहायक कृष्ण गोपाल तेजराज सहित जिला परियोजना प्रबंधन इकाई के सदस्य एवं आमजन उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button