Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

झरमरिया महादेव की गोद में जेसीआई डायनेमिक का वन भ्रमण

पर्यावरण संरक्षण और लोकल टूरिज्म को दिया बढ़ावा

पाली : बारिश की फुहारों के बीच जेसीआई पाली डायनेमिक ग्रुप के सदस्यों ने जिले के लोकप्रिय प्राकृतिक स्थल झरमरिया महादेव (जूना बेड़ा) में एक दिवसीय वन भ्रमण कर पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय पर्यटन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

झरने की कल-कल बहती धारा, मंदिर की आध्यात्मिक शांति और हरियाली से घिरे इस स्थल ने प्रतिभागियों को प्रकृति से जुड़ने का अवसर दिया। इस दौरान सदस्यों ने झरने में स्नान किया, मंदिर में दर्शन किए और प्राकृतिक वातावरण के बीच दिनभर संगीत, नृत्य और सांझा भोजन का आनंद लिया।

संस्था अध्यक्ष नरेंद्र गुलेच्छा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल सामूहिक मनोरंजन नहीं, बल्कि जिले के अनछुए पर्यटन स्थलों को पहचान दिलाना भी है। उन्होंने कहा कि पाली जिले में कई ऐसे स्थान हैं, जो प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हैं, लेकिन पर्यटन नक्शे पर कम देखे जाते हैं। संस्था इन्हीं स्थलों को समाज के सामने लाने का प्रयास कर रही है।

संस्था सचिव धर्मेंद्र खत्री ने बताया कि यह भ्रमण कार्यक्रम संस्था की “स्थानीय पर्यटन को प्रोत्साहन” मुहिम का हिस्सा है। लगभग 60 फीट ऊंचे झरने और मंदिर परिसर के शांत वातावरण ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वन भ्रमण के दौरान सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और पर्यटन संवर्धन जैसे अहम विषयों पर विचार साझा किए। मौके पर पूर्व अध्यक्ष विनय बंब, निमित लश्करी, कपिल देसरला, विशाल कोठारी, विकास बुबकिया, पंकज दुबे, मनीष कांकरिया, वरुण सिंघल, धीरज मूंदड़ा, नवरत्न सिंघवी, मुदित नाहटा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button