google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: जोजावर में गंदगी के बीच बन रहा ‘श्री कृष्णा’ आटा, फैक्ट्री सीज

पाली : मुख्यमंत्री के शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत पाली जिले के जोजावर कस्बे में चिकित्सा विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध और अस्वच्छ आटा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री से 1800 किलो संदिग्ध आटा जब्त कर पूरी यूनिट को सीज कर दिया गया।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर टी. शुभमंगला के निर्देशों पर सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम ने जोजावर स्थित ‘कनक फूड प्रोसेस यूनिट’ पर छापा मारा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा और दिलीप सिंह यादव की टीम जब मौके पर पहुंची तो हालात बेहद चिंताजनक पाए गए।

निरीक्षण के दौरान सामने आया कि— गेहूं के साथ कंकड़-पत्थर और कचरे की पिसाई की जा रही थी, फर्श पर गंदगी फैली हुई थी, मशीनों के आसपास धूल और कचरा जमा था, पूरी फैक्ट्री में मकड़ी के जाले लगे हुए थे टीम ने पाया कि भारतीय खाद्य निगम की गेहूं की बोरियां अवैध रूप से यहां लाई गई थीं और उनसे ‘श्री कृष्णा’ ब्रांड के नाम से आटा तैयार किया जा रहा था।

फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिकों का कोई मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया था, जो खाद्य सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन है। ऐसी अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में तैयार आटा सीधे आमजन की सेहत के लिए खतरा बन सकता था।

खाद्य सुरक्षा टीम ने मौके से: 1800 किलो तैयार आटा सीज किया, गेहूं और आटे के सैंपल लेकर जांच हेतु भेजे, पूरी फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया

सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मिलावट के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button