पाली सेवा मंडल अस्पताल बना मल्टी स्पेशियलिटी—वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा अपडेट

पाली। वरिष्ठ नागरिक समिति की मासिक बैठक रविवार, 22 फरवरी 2026 को करण सिंह चाली स्थित सभागार में डॉ. रामलाल मोहबारशा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, सामाजिक सरोकारों और आगामी राष्ट्रीय गतिविधियों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
महामंत्री नरपत सिंह कुंपावत ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में भुवनेश्वर में प्रारंभ हुए राष्ट्रीय अधिवेशन का मूल्यांकन किया गया तथा उसकी सफलता की कामना की गई।
बैठक के विशेष अतिथि पाली सेवा मंडल अस्पताल के अध्यक्ष एवं समिति सदस्य श्री मदन मोहन राठी का जिला अध्यक्ष द्वारा माला पहनाकर सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि उन्हें हाल ही में मुंबई में ‘मारवाड़ रत्न’ सम्मान से नवाजा गया था।
अपने संबोधन में श्री राठी ने बताया कि पाली सेवा मंडल अस्पताल पिछले 70 वर्षों से क्षेत्र की सेवा कर रहा है और अब आधुनिक सुविधाओं के साथ निरंतर विस्तार की ओर अग्रसर है। अस्पताल में—

हजारों मरीजों की आउटडोर सेवाएं
मोतियाबिंद ऑपरेशन, दंत उपचार, हड्डी रोग उपचार, आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क डायलिसिस, निशुल्क ऑपरेशन व जांच सुविधाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि भविष्य में रेटिना उपचार, जटिल हड्डी ऑपरेशन, जनरल सर्जरी और हृदय रोग उपचार जैसी उन्नत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही डॉक्टरों के लिए आवासीय फ्लैट एवं दो बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।
हर गुरुवार को अस्पताल में— निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन, निशुल्क रक्त जांच, आयुष्मान योजना के तहत डायलिसिस सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
इस प्रकार पाली सेवा मंडल का अस्पताल अब नेत्र चिकित्सा केंद्र से आगे बढ़कर एक पूर्ण मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में उभर चुका है, जो पाली व आसपास के क्षेत्र के लिए वरदान साबित हो रहा है।
बैठक में धन सिंह बडगूजर, मदनलाल शर्मा, रामस्वरूप माली एवं गजेंद्र सिंह जोधा को जन्मदिन के अवसर पर सम्मानित किया गया।
साथ ही असाध्य बीमारी से जूझ रहे सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक जानाराम गर्ग ने अपनी स्वास्थ्य स्थिति साझा की, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने उनके साथ नवरत्न मल गुप्ता और श्रीमती आनंद कुमारी देवल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
बैठक में गौतम चंद यति, हिमताराम फुलवारी, सुरेश कुमार जालोरा, ओटाराम सोलंकी, सुवालाल पेड़ीवाल, रामलाल गर्ग, ज्ञान सिंह बेस, पीसी शाह, मानक चंद तंवर, बाबूलाल अग्रवाल, हंसा राम, मुन्ना सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। अंत में महामंत्री द्वारा आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए सभा का समापन किया गया।



