google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

दिव्यांग अधिकारों को लेकर सक्षम संगठन सक्रिय, कलेक्टर को सौंपा मांगपत्र

पाली : दिव्यांगजनों की मूलभूत सुविधाओं एवं अधिकारों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सक्षम संगठन के पदाधिकारियों ने जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री को ज्ञापन सौंपा।

संगठन के अध्यक्ष मनोहर लाल जोशी ने बताया कि ज्ञापन में दिव्यांगजनों के लिए सरकारी व्यवस्थाओं को अधिक सुगम बनाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है।

ज्ञापन में सभी राजकीय कार्यालयों में सुगम्य भारत अभियान के तहत आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की गई, जिनमें— रेलिंग युक्त रैम्प, व्हीलचेयर की उपलब्धता, दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं।

संगठन ने जिला स्तर पर गठित निष्पादन समिति में दिव्यांग क्षेत्र में सक्रिय सक्षम कार्यकर्ताओं को शामिल करने की मांग भी रखी। साथ ही आधार केंद्रों पर दिव्यांगजनों के नए आधार पंजीकरण एवं बायोमेट्रिक अपडेट में आने वाली समस्याओं के समाधान की आवश्यकता जताई गई।

ज्ञापन में सरकारी कार्यालयों में दिव्यांगजनों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार पर त्वरित कार्रवाई की मांग भी की गई। इसके अलावा दिव्यांग पेंशन की पात्रता हेतु न्यूनतम वार्षिक आय सीमा बढ़ाने की मांग उठाई गई।

सक्षम संगठन ने प्रत्येक जिले में दिव्यांगजनों के लिए सर्वसुविधा युक्त आवासीय खेल स्टेडियम एवं अस्पताल के निर्माण की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी।
इस अवसर पर झालाराम देवासी, जालम सिंह, राजू देवासी, सुरेश जांगिड सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button