google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राज्य स्तरीय डेजर्ट ट्रेकिंग शिविर के लिए पाली के 4 रोवर चयनित, जैसलमेर में करेंगे सीमांत अनुभव

पाली : राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड द्वारा 24 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय डेजर्ट ट्रेकिंग रोवर-रेंजर शिविर के लिए पाली जिले के चार रोवर का चयन हुआ है। यह प्रतिष्ठित शिविर जैसलमेर में आयोजित होगा, जिसमें पूरे प्रदेश से लगभग 150 रोवर-रेंजर भाग लेंगे।

सीओ स्काउट गोविन्द मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष शिविर में सहभागी रोवर-रेंजर प्रतिदिन 10 से 15 किलोमीटर की पैदल ट्रेकिंग करेंगे। ट्रेकिंग के दौरान वे जैसलमेर के विभिन्न दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे तथा रात्रि हाइक, नाइट कैंपिंग और डेजर्ट सफारी जैसी साहसिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।

शिविर का मुख्य आकर्षण भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा का दौरा रहेगा, जहां प्रतिभागियों को भारतीय सेना के जवानों से मिलने और उनके अनुभवों को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।

पाली जिले से चयनित रोवरों में राजकीय बांगड़ महाविद्यालय, पाली के विवेक, भावेश और जितेंद्र टांक शामिल हैं, जबकि शिवाजी ओपन रोवर क्रू से सुरेश कुमार का चयन किया गया है।

रोवरों के चयन पर सीओ गाइड डिंपल दवे, जिला मुख्य आयुक्त, जिला प्रशिक्षण आयुक्त प्रकाश चंद्र सिंघाड़िया सहित जिला संगठन के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। यह चयन पाली जिले के युवाओं के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है और राज्य स्तर पर जिले की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button