google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राजमखी मेला बना महिला उद्यमिता का मजबूत मंच: दो दिन में 2 लाख से अधिक का कारोबार

पाली : जिला प्रशासन एवं राजीविका के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय रामलीला मैदान में आयोजित दो दिवसीय राजमखी मेला ग्रामीण महिला उद्यमियों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी मंच साबित हुआ। 21 और 22 फरवरी को आयोजित इस मेले में शहरवासियों की भारी भागीदारी देखने को मिली, जिससे स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर उत्साहजनक व्यापार दर्ज किया गया।

मेले के दौरान विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा संचालित स्टॉलों के माध्यम से कुल 2 लाख रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। उद्घाटन के साथ ही हस्तशिल्प उत्पाद, घरेलू मसाले, सजावटी सामग्री और पारंपरिक राजस्थानी परिधानों की जमकर बिक्री हुई। रविवार होने के कारण आगंतुकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे बिक्री में तेज उछाल आया और कुल व्यापार दो लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गया।

मेले की विशेष आकर्षण रही महिलाओं द्वारा तैयार किए गए शुद्ध एवं पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन। घर जैसे स्वाद और स्वच्छता के कारण फूड स्टॉलों पर दिनभर भीड़ उमड़ी रही, जिसने कुल बिक्री में अहम योगदान दिया।

23 फरवरी को सोजत ब्लॉक से राजीविका समूह से जुड़ी महिलाओं ने भी मेले का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों से खरीदारी की और महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया।

जिला प्रशासन ने मेले की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे ग्रामीण महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है। यह आयोजन न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कारगर साबित हुआ, बल्कि स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम भी बना।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button