google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की कमान अब कार्तिकेय श्रोत्रिय के हाथों में

पाली : पाली पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन में नेतृत्व परिवर्तन के बीच संगठन की कमान अब कार्तिकेय श्रोत्रिय को सौंपी गई है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अब तक पालि एसोसिएशन के महासचिव रहे श्रोत्रिय आगामी चुनाव तक एसोसिएशन का कार्यभार संभालेंगे।

यह निर्णय उस समय लिया गया जब एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद मीणा ने अपना त्यागपत्र सौंपते हुए नए चुनाव कराने की मांग रखी। संगठन में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया बनाए रखने के उद्देश्य से यह तय किया गया कि चुनाव संपन्न होने तक कार्यवाहक जिम्मेदारी कार्तिकेय श्रोत्रिय निभाएंगे।

निर्णय की घोषणा के बाद बड़ी संख्या में पेट्रोलियम डीलर्स ने श्रोत्रिय को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व पर विश्वास जताया। श्रोत्रिय ने स्पष्ट किया कि वे डीलर्स के हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे और उद्योग से जुड़ी चुनौतियों का मजबूती से सामना करेंगे।

उन्होंने विशेष रूप से कंपनियों द्वारा डीलर्स पर बढ़ते दबाव और बायो-डीजल के नाम पर नकली तेल की आपूर्ति जैसे गंभीर मुद्दों को उठाते हुए कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए वे पारदर्शी एवं सख्त कदम उठाएंगे।

साफ-सुथरी, निडर और विवेकपूर्ण कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले कार्तिकेय श्रोत्रिय से डीलर्स को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में एसोसिएशन अधिक संगठित, प्रभावी और मजबूत रूप में कार्य करेगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button