google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : गैस सिलेण्डर दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवा, होटलों-दुकानों से 20 घरेलू सिलेंडर जब्त

पाली : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग जयपुर के निर्देशानुसार जिले में घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बाली, मुण्डारा और सादड़ी में मंगलवार को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान व्यावसायिक उपयोग में लिए जा रहे 20 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।

जिला रसद अधिकारी कमल कुमार पंवार ने बताया कि घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के अवैध उपयोग और रिफिलिंग पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गठित जांच दल ने 7 होटल एवं रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया, जहां घरेलू सिलेण्डरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया।

निरीक्षण के दौरान मुण्डारा स्थित हरिओम स्वीट्स से 2 सिलेण्डर, परशुराम महादेव किराणा स्टोर्स से 8 सिलेण्डर, बाली स्थित जोधपुर स्वीट्स एंड नमकीन से 2 सिलेण्डर, माताजी स्वीट्स से 2 सिलेण्डर, पढरपुरी चाय से 2 सिलेण्डर, सादड़ी स्थित ओम साई फास्ट फूड से 2 सिलेण्डर, किसान केसरी ढाबा से 2 सिलेण्डर जब्त किए गए।

दोषियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

जिला रसद अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विभागीय निर्देशानुसार घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरुपयोग, अवैध रिफिलिंग एवं अनियमितताओं के खिलाफ जिलेभर में अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन अधिकारी जितेन्द्र सिंह आशिया एवं प्रवर्तन निरीक्षक भरत कुमार भी मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button