google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियां शुरू, नागा बाबा बगेची में दिया गया प्रथम निमंत्रण

पाली : शहर में इस वर्ष भी रामनवमी शोभायात्रा भव्यता और उत्साह के साथ निकाली जाएगी। हिन्दू महोत्सव समिति एवं विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में आयोजित होने वाली शोभायात्रा की तैयारियों का शुभारंभ पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप किया गया। बुधवार को सर्वप्रथम नागा बाबा बगेची में सिद्धि विनायक गजानंद जी महाराज को रामनवमी शोभायात्रा का औपचारिक निमंत्रण अर्पित किया गया।

आयोजन से पूर्व हर वर्ष की भांति इस बार भी सर्व हिन्दू समाज की महत्वपूर्ण बैठक 28 फरवरी (शनिवार) को रामदेव रोड स्थित माली समाज भवन में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पाली शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, सर्व समाज प्रतिनिधियों एवं विद्यालय प्रमुखों की भागीदारी रहेगी, जहां शोभायात्रा की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी।

जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि इस अवसर पर परमेश्वर जोशी, भीमराज चौधरी, अनिल चौहान, बाबूलाल कुमावत, रंगलाल जाट, गणेश कुमावत, प्रविण सोनी, केलाश कुमावत, श्रवण भिलवाला, रमेश थावानी, अनिल सोनी, कमलेश मेवाड़ा, गौरव शर्मा, केलाश जीनगर, नन्दकिशोर रांकावत, दिलीप कुमावत, परमेश्वर शर्मा, दीपक सोनी, अशोक बंजारा, हेमन्त तनवानी, मनीष दवे, देवकिशन देवड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने बताया कि इस वर्ष भी रामनवमी शोभायात्रा को शहर में व्यापक जनभागीदारी के साथ भव्य रूप दिया जाएगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button